फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Smack Kotdwara market closed in protest

स्मैक के विरोध में कोटद्वार बाजार बंद

Thu, 30 Jun 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Thu, 30 Jun 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
Smack Kotdwara market closed in protest
कोटद्वार के बाजार दोपहर दो बजे तक बंद रहे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

क्षेत्र में लगातार बढ़ते स्मैक के धंधे के विरोध में बृहस्पतिवार को कोटद्वार के बाजार दोपहर दो बजे तक बंद रहे। व्यापारियों ने स्मैक जैसी बुराई के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन का स्वागत करते हुए स्वयं ही अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल और नारकोटिक्स विभाग समेत पुलिस के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र से स्मैक के धंधे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में कार्यकर्ता बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने पहले स्टेशन रोड के व्यापारियों से स्मैक जैसी बुराई के खिलाफ समर्थन मांगा। कार्यकर्ताओं ने दोपहर तक नगर में बाजार बंद को सफल बनाने को लेकर व्यापारियों से अपील की। व्यापारियों ने समर्थन देते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बाजार बंद होने से दोपहर तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, हलांकि लोगों की समस्या को देखते हुए दोपहर बाद बाजार को खुलवा दिया गया।  भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके बाद शहर में घूमकर स्मैक के अवैध धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाने और इसे जड़ से समाप्त किए जाने के लिए नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने पुलिस और प्रशासन पर स्मैक के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि जब तक सरकार और पुलिस प्रशासन स्मैक पर अंकुश नहीं लगाते तब तक उनका यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, जिला मंत्री विजय लखेडा, मनमोहन द्विवेदी, गजेंद्र मोहन धस्माना, उमेश त्रिपाठी, कैलाश थलेड़ी, प. राजेंद्र शर्मा, गुमान थापा, मंगतराम अग्रवाल, उमेश गौड़, अमित भारद्वाज, ओपी सुद्रिंयाल, प्रमोद डोबरियाल, दर्शन सिंह बिष्ट, पंकज भाटिया, भंजू भाटिया, मुन्ना लाल मिश्रा, विनय भाटिया, राजीव कोठारी, गणेश कोठारी, जितेंद्र रावत, जगमोहन रावत, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed