{"_id":"6a48f60e2fee4651ed05c2fe","slug":"slippery-conditions-on-the-gumkhal-satpuli-highway-increase-difficulties-for-commuters-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-124808-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गुमखाल-सतपुली हाईवे पर फिसलन से बढ़ी राहगीरों की मुसीबतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गुमखाल-सतपुली हाईवे पर फिसलन से बढ़ी राहगीरों की मुसीबतें
Sat, 04 Jul 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 04 Jul 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद दोपहिया वाहनों और अन्य राहगीरों के लिए खतरनाक हो गया है मार्ग
सतपुली। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर गुमखाल-सतपुली के बीच हाईवे की स्थिति काफी बदतर हो गई है। बारिश होने के बाद से जगह-जगह फिसलन हो गई है। आवाजाही में परेशानी के साथ-साथ दुर्घटना का भी खतरा बढ़ गया है।
हाईवे चौड़ीकरण के दौरान मलबा उचित ढंग से डंप नहीं करने, बोल्डरों और चट्टानों का निदान नहीं करने से मार्ग पर कई घटनाएं हो चुकी हैं। अब आकस्मिक घटनाओं का खतरा और भी बढ़ गया है। दरअसल बारिश के बाद से सड़क पर फैली मिट्टी और मलबे से मार्ग कीचड़ के रास्ते में तब्दील हो चुका है। मार्ग दोपहिया वाहन चालकों और अन्य राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। जरा सी चूक होने पर वाहन और राहगीर मार्ग पर फिसल रहे हैं।
शनिवार को भी कई जगह बारिश के बाद सड़क पर फिसलन बढ़ गई। सड़क पर पांच से छह इंच मोटी कीचड़ की परत जमी है। यहां से गुजरते समय वाहन फिसलन के कारण अनियंत्रित हो रहे हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। बारिश से पहले कई महीनों से लोग मार्ग पर उड़ रही धूल से भी परेशान थे। मार्ग पर फिसलन के कारण अब तक कई घटनाएं हो चुकी हैं।