फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Situation deteriorated due to weekend and parking of vehicles in no parking

Kotdwar News: वीकेंड होने और नो पार्किंग में वाहनों के खड़े होने से बिगड़ी स्थिति

Sun, 08 Jan 2023 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 09:06 PM IST
विज्ञापन
Situation deteriorated due to weekend and parking of vehicles in no parking
कोटद्वार के नजीबाबाद रोड पर लगा जाम। - फोटो : KOTDWAR
वीकेंड पर श्री सिद्धबली मंदिर और पर्यटन नगरी लैंसडौन जाने वाले यात्रियों के कारण रविवार सुबह से ही शहर की सड़कों पर जाम लगता रहा। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के कारण अन्य वाहन रेंग-रेंग कर चले। पुलिस को यातायात व्यवस्था सुचारु करने में पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

कोटद्वार में रविवार को सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। सुबह दस बजे से हाईवे पर लालबत्ती चौराहे से तहसील तक जाम लगा रहा। इसके अलावा स्टेशन रोड और देवी रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के कारण कई बार हाईवे पर जाम लगता रहा जिसके चलते बाहर से पहुंचे पर्यटकों के साथ ही अपने वाहनों से बाजार आने वाले स्थानीय लोग परेशान रहे। छुट्टी का दिन होने के कारण नगर की सीमा से लगे जिला बिजनौर से ट्रैक्टर ट्रॉली में लोग श्री सिद्धबली मंदिर पहुंचे जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई। देवी रोड पर भारी वाहनों के फंसने से दोपहर में जाम लग गया। करीब आधे घंटे बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह यातायात सुचारु कराया। दोपहर बाद करीब तीन बजे यातायात सामान्य हुआ तब जाकर पुलिस कर्मियों ने चैन की सांस ली। यातायात निरीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि वीकेंड पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण सड़क पर जाम लगा। समय पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed