फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   silence of the railway station will break after 11 months

20 years imprisonment for conviction of rape by a minor

Sat, 27 Feb 2021 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
silence of the railway station will break after 11 months
कोटद्वार रेलवे स्टेशन में रेलवे ट्रेक पर रोड़ी बिछाते रेलवे के श्रमिक। - फोटो : KOTDWAR
कोरोना संक्रमण के चलते गत 22 मार्च से रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा जल्द ही खत्म होने वाला है। करीब 11 माह बाद अब कोटद्वार रेलवे स्टेशन में एक बार फिर चहल-पहल बढ़ गई है। दरअसल तीन मार्च को सिद्धबली जन शताब्दी एक्सप्रेस का उद्घाटन होना है। जन शताब्दी एक्सप्रेस का उद्घाटन केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल वर्चुअल माध्यम से करेंगे, जबकि कोटद्वार में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत इस जन शताब्दी एक्सप्रेस का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को रेलवे ट्रैक को सुदृढ़ करने का काम जारी रहा। ट्रैक पर रोड़ी आदि बिछाई जा रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म में सफाई व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। खंड अभियंता शिव सिंह रावत और टीआई आरके मीणा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्यसभा के सदस्य अनिल बलूनी के प्रतिनिधि और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला और धर्मवीर गुसाईं के साथ वार्ता कर उद्घाटन कार्यक्रम के लिए अतिथियों की सूची तैयार की। शुक्रवार को सहायक वाणिज्य प्रबंधक नीरज सिंह और सीएमआई आरके सिंह ने नैनी एक्सप्रेस से नजीबाबाद और कोटद्वार के बीच ट्रैक का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

उधर, स्टेशन मास्टर मनोज रावत ने बताया कि रेल मंत्रालय की ओर से सिद्धबली जन शताब्दी एक्सप्रेस का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जन शताब्दी एक्सप्रेस सुबह सात बजे दिल्ली से चलेगी, जो दोपहर 1:40 बजे पर कोटद्वार पहुंचेगी। शाम 3:45 कोटद्वार से वापसी होगी और रात्रि 10:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed