Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Signature campaign launched against CM and ministers

Kotdwar News: सीएम व मंत्रियों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू

Thu, 12 Nov 2026 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 12 Nov 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
Signature campaign launched against CM and ministers
कोटद्वार/बैजरो। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ने बीरोंखाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। साथ ही प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रदेश सचिव बलवीर सिंह रावत ने कहा कि महिला अत्याचार के मामलों में उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जंगली जानवरों का आतंक बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों गणेश जोशी, धन सिंह रावत और रेखा आर्य के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। कहा कि हस्ताक्षरित पत्र 23 नवंबर को प्रदेश प्रभारी की उपस्थिति में लोक भवन देहरादून में राज्यपाल को सौंपा जाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम बहुखंडी, महिपाल शाह, कुलदीप सिंह नेगी, संदीप गुसाईं, बचन सिंह नेगी, विमल सिंह कोहली, देवेंद्र सिंह, पवेंद्र सिंह, विष्णु सिंह रावत, बृजपाल सजवान, महावीर सिंह, हयात सिंह रावत, शिव दर्शन सिंह, देशबंधु बिष्ट और रविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed