फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Siddhabali temple drenched with faith on the last day of the festival

Kotdwar News: महोत्सव के अंतिम दिन आस्था से सराबोर हुआ सिद्धबली मंदिर

Sun, 08 Dec 2024 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Siddhabali temple drenched with faith on the last day of the festival
कोटद्वार। सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय श्री सिद्धबाबा अनुष्ठान महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को गढ़वाली जागरों का आयोजन किया गया। जिसमें डौंर-थाली की थाप पर विभिन्न देवी-देवताओं के जागरों से सिद्धों का डांडा गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं ने जागर में सिद्धबाबा के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

रविवार को सुबह दस बजे से एकादश कुंडीय यज्ञ परिसर में बाबा के जागर लगाए गए। जिसमें लैंसडौन के बिंतल गांव से पहुंचे जागरी सर्वेद्र कुकरेती के सानिध्य में हरीश भारद्वाज और सहायकों ने अपने डौंर-थाली की थाप शुरू कर सबसे पहले भगवान श्री गणेश की स्तुति की। इसके बाद उन्होंने माता भगवती, नरसिंह देवता, भैरों देवता, गुरु मच्छेंद्रनाथ, गुरु गोरखनाथ और हनुमान जी के जागर लगाए। जैसे ही उन्होंने माता का जागर लगाया महिलाओं पर माता अवतरित होकर नाचने लगी।
विज्ञापन

इसके बाद गोरखनाथ और हनुमान के जागरों में कई लोगों पर एक साथ देवता प्रकट होकर नाचने लगे। भैरों और नरसिंह देवता के पाश्वा जलते अंगारों पर नाचने लगे। उन्होंने जलते अंगारों को चबाना शुरू कर दिया। वहीं कुछ पर साक्षात हनुमान प्रकट हुए। देवताओं के रूप में लोगों ने धूप, अगरबत्ती और गंगाजल का छिड़काव कर उन्हें शांत किया। श्रद्धालुओं ने प्रकट हुए देवी-देवताओं से सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

..



महोत्सव में काटा गया सिद्धबली का सवामन का रोट

महोत्सव के दौरान जागरों के बीच जलते अंगारों पर सिद्धबली बाबा के प्रसाद के रूप में सवामन का रोट पकाया गया। मंदिर के बाबा सुनील बुड़ाकोटी ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ रोट में सिद्धबाबा का त्रिशूल लगाते हुए काटा। पहले रोट को सिद्धबली बाबा को चढ़ाया गया। उसके बाद उसे श्रद्धालुओं में बांटा गया। सिद्धबाबा के मुख्य प्रसाद रोट लेने के लिए लोगों की होड़ मच गई।




.

भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, निवर्तमान मेयर ने लोगों को बांटा भंडारा



महोत्सव के संयोजक और उद्योगपति अनिल कंसल की ओर से पिछले तीन दिन से निरंतर लगाए गए भंडारे में हजारों की तादात में श्रद्धालुओं ने भंडारा ग्रहण किया। महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को भंडारे के लिए सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। हजारों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने स्वयं लोगों को भंडारा वितरित किया। लोगों ने घंटों लाइन पर लगकर बाबा के प्रसाद स्वरूप भंडारे को ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed