फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Solar fencing damaged by falling tree; risk from elephants increases.

Kotdwar News: पेड़ गिरने से सोलर फेंसिंग क्षतिग्रस्त, हाथियों का खतरा बढ़ा

Mon, 28 Sep 2026 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 28 Sep 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Solar fencing damaged by falling tree; risk from elephants increases.
दुगड्डा (कोटद्वार)। दुगड्डा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिमलचौड़ के राजस्व ग्राम नाथूपुर में वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए लगाई गई सोलर फेंसिंग पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे गांव में हाथियों की आवाजाही का खतरा बढ़ गया है। फेंसिंग की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत नाथूपुर गांव में पिछले तीन वर्षों से हाथियों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए तत्कालीन रेंज अधिकारी उमेश चंद जोशी ने मामला उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा था। इसके बाद विभाग ने गांव में 900 मीटर सोलर फेंसिंग लगाने की स्वीकृति दी थी। जनवरी 2025 में करीब साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से फेंसिंग लगाई गई थी।
विज्ञापन


रविवार रात बारिश के दौरान सिद्ध रौला में पेयजल स्रोत के समीप पेड़ गिरने से फेंसिंग के कई पोल और सात लेयर की सोलर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे हाथियों के गांव में घुसने का खतरा बना हुआ है। बजट के अभाव में फेंसिंग के दोनों ओर पक्का आधार नहीं बन पाया है। बरसात में उगने वाली झाड़ियों की सफाई ग्रामीणों को खुद करनी पड़ती है। वहीं, क्षेत्र में फेंसिंग के उपकरण और पुर्जे उपलब्ध नहीं होने से मरम्मत में भी परेशानी आ रही है। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और क्षतिग्रस्त फेंसिंग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दुगड्डा रेंज के रेंज अधिकारी रमेश चंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से प्रस्ताव मिलने पर उसे आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed