फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Siddhabali Janshatabdi Express running two hours late

Kotdwar News: दो घंटे देरी से चली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस

Sun, 08 Jan 2023 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Siddhabali Janshatabdi Express running two hours late
जिला बिजनौर के अंतर्गत बिजनौर और बसी कीरतपुर के बीच रेलवे फाटक पर अंडर पास के निर्माण का काम चल रहा है। इस कारण रविवार को कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से दिल्ली के लिए रवाना हुई। सामान्य दिनों में जनशताब्दी एक्सप्रेस अपराह्न 3:55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन

सनेह रेलवे स्टेशन मास्टर कमल नेगी ने बताया कि बिजनौर और बसी कीरतपुर के बीच रेलवे के फाटक पर काफी समय से अंडर पास बनाए जाने का काम चल रहा है। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। रविवार को अंडर पास पर गार्डर रखने का काम दोपहर 12:45 बजे से शाम 7:45 मिनट तक चला जिससे गजरौला और नजीबाबाद रेलवे लाइन पर छह घंटे का ब्लॉक रहा। कोटद्वार से वाया गजरौला होकर दिल्ली जाने वाली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed