{"_id":"67990f3680102a1f57041c44","slug":"si-suman-lata-will-investigate-student-molestation-case-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-605617-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एसआई सुमन लता करेंगी छात्रा से छेड़खानी मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एसआई सुमन लता करेंगी छात्रा से छेड़खानी मामले की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो/धुमाकोट। नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत एक विद्यालय में बालिका के साथ छेड़खानी के आरोपी दोनों अध्यापकों को विद्यालय प्रबंधक समिति ने निलंबित कर दिया है। थाने में इस मामले की जांच कोटद्वार कोतवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक सुमनलता करेंगी।
नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत एक विद्यालय की 11वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा ने अपने परिजनों को जानकारी दी थी कि उसके स्कूल के दो अध्यापक उस पर बुरी नजर रखते हैं। आरोपी शिक्षकों ने उसके साथ अश्लील हरकत व छेड़खानी भी की। आरोपी शिक्षकों ने उनकी शिकायत करने पर उसे परीक्षा में फेल करने की धमकी भी दी है।
पीड़िता के पिता ने विद्यालय प्रबंधक समिति को घटनाक्रम से अवगत कराया। साथ ही आरोपी शिक्षकों के खिलाफ धुमाकोट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शिक्षकों के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया था। धुमाकोट थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि मामले में कोटद्वार कोतवाली में तैनात एसआई सुमनलता को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उधर, विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को प्रबंधक समिति की बैठक हुई थी। जिसमें जांच रिपोर्ट आने तक दोनों आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।