{"_id":"5fc8cb798ebc3e9ba96a89b3","slug":"shri-siddhbali-festival-starts-tomorrow-administration-tightens-kotdwar-news-drn363558910","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार: शुक्रवार से शुरू होगा तीन दिवसीय सिद्धबली महोत्सव, प्रशासन ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार: शुक्रवार से शुरू होगा तीन दिवसीय सिद्धबली महोत्सव, प्रशासन ने कसी कमर
Thu, 03 Dec 2020 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोटद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के कोटद्वार में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार से 20वां तीन दिवसीय श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान शुरू होगा। महोत्सव रविवार 6 दिसंबर तक चलेगा। इस बार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार महोत्सव में केवल धार्मिक अनुष्ठान और पारंपरिक सिद्धबाला का डोला नगर परिक्रमा पर निकलेगा। मंदिर में घंटियां, मूर्ति आदि को छूने को भी अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही प्रसाद वितरण भी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एसडीएम योगेश मेहरा ने मेला तैयारियों की बैठक ली। सिद्धबली मेले में उत्तराखंड, यूपी समेत कई प्रांतों से श्रद्धालु आते हैं। वन क्षेत्र से सटा होने के कारण वन विभाग को हाथियों को लेकर सतर्क रहने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मंदिर के आसपास हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि महोत्सव के दौरान कोई घटना न हो।
विज्ञापन
मंदिर के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही घंटियां, मूर्ति आदि को छूने को भी अनुमति नहीं होगी। प्रवेश और निकासी द्वार पृथक बनाए गए हैं। लोगों से दर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंस बनाए रखने और मास्क आवश्यक रूप से पहनने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने वृद्ध, गर्भवती महिलाओं, दस साल से कम आयु के लोगों को घर पर ही रहने की अपील की।
विज्ञापन
सिद्धबली महोत्सव में शुक्रवार के कार्यक्रम
- सुबह पांच बजे पिंडी महाभिषेक
- सात बजे मंदिर परिक्रमा एवं ध्वज पूजन
- साढ़े सात बजे एकादश कुंडीय यज्ञ
- शाम चार बजे से सिद्धबली बाबा की डोली की नगर परिक्रमा