फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shots fired at hoteliers, off the market

होटल व्यवसायी पर जानलेवा हमला, बाजार बंद

Sat, 26 Mar 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार से दो वाहनों में बैठकर आए दस से पंद्रह युवकों ने एक होटल व्यवसायी पर जानलेवा हमला करते हुए जमकर मारपीट की। घटना के बाद युवक कोटद्वार की ओर फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें रास्ते से दबोच लिया और उनका वाहन सीज कर दिया। दिन-दहाड़े हुई घटना पर व्यापारियों ने कुछ घंटे बाजार बंद कर रोष जताया। पुलिस ने पीड़ित होटल व्यवसायी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य 10-15 युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलबा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



घटना शनिवार दिन की है। दुगड्डा में नेशनल हाईवे स्थित कमला नेहरू मार्ग पर होटल व्यवसायी संजय कोटनाला रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि होटल की ऊपरी मंजिल पर उनका आवास भी है। साढ़े ग्यारह बजे कोटद्वार से आए करीब दस-पंद्रह युवकों ने होटल में घुसकर उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव को आई उनकी मां सुधा देवी के साथ भी युवकों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। बताया कि सभी युवक लाठी डंडों और हथियारों से लैस थे। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। कहा कि वह मौके से नहीं भागते तो उनकी जान जा सकती थी।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की ओर से कोटद्वार के मानपुर निवासी रमन और गोल्डी के साथ ही दुगड्डा निवासी पवन को नामजद किया गया है। मारपीट की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने कुछ घंटे बाजार बंद रखा। नगर पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला, विधायक प्रतिनिधि दीपक ध्यानी,  व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह लूथरा, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सभासद संजय कंडवाल, संजय अग्रवाल, हरेन्द्र सिंह रावत, बृजमोहन  उनियाल, संदीप नेगी ने पुलिस चौकी पहुंचकर चौकी इंचार्ज विकास भारद्वाज से वार्ताकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने बताया कि एक बोलेरो वाहन में बैठे सात युवक शुभम, अनिल, अंकुर, रोमेश, राहुल, सुखदीप और संदीप दबोच लिए गए हैं। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि होली के दिन दुगड्डा में स्थानीय कुछ युवकों का कोटद्वार के युवकों के साथ विवाद हो गया गया। विवाद के दौरान होटल व्यवसायी के साथ भी मारपीट हुई थी, तब दोनों पक्षों ने अपनी गलती स्वीकारते हुए समझौता कर लिया था। पुलिस ने होटल व्यवसायी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed