फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sewing machines, blankets, umbrellas distributed to women

महिलाओं को सिलाई मशीन, कंबल, छाते वितरित किए

Sat, 10 Aug 2019 05:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
Sewing machines, blankets, umbrellas distributed to women
हिलाओं सिलाई मशीन और कंबल देती महिला उत्थान एवं बाल कत्याण संस्थान की अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं। - फोटो : KOTDWAR
महिला एवं बाल कल्याण संस्थान और श्रम विभाग के तत्वावधान में महिला उद्यमिता कौशल विकास कर्मकार योजना के अंतर्गत श्रमिकों को सिलाई मशीन, सोलर लालटेन, कंबल एवं छाते वितरित किए गए।
विज्ञापन

शनिवार को महिला उत्थान एवं बाल कत्याण संस्थान के समखाल स्थित कार्यालय में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए चलाई जा रही योजना के तहत 60 श्रमिकों एवं कामगार महिलाओं को सामग्री वितरित की गई। संस्था की अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं रावत ने बताया कि पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों को सरकार की इस योजना के तहत अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए महिला कल्याण एवं बाल उत्थान संस्थान पूूरे मनोयोग से कार्य कर रहा है। संस्थान श्रम विभाग के सहयोग से समय-समय पर महिलाओं के लिए क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चला रही है। उन्होंने बताया कि इस समय जयहरीखाल, गुमखाल, सतपुली एवं लैंसडौन में लगभग 200 महिलाओं को सिलाई बुनाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में अजय रावत व कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed