{"_id":"676edc9b75e113d2340bf043","slug":"set-your-goal-before-12th-and-work-towards-achieving-it-principal-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-580258-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं से पहले अपना लक्ष्य तय कर उसे पाने में जुटें : प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं से पहले अपना लक्ष्य तय कर उसे पाने में जुटें : प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज डाबरी के विद्यार्थियों को कॅरिअर काउंसलिंग के माध्यम से विभिन्न कार्य क्षेत्रों की जानकारी दी गई। भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल के प्राचार्य प्रो. मनोज उप्रेती ने कहा कि विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा से पहले ही अपना लक्ष्य तय कर उसे पाने में जुट जाना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेशचंद आर्य ने छात्र-छात्राओं को 12वीं के बाद किए जाने वाले अलग-अलग कोर्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में कला और विज्ञान विषय में स्नातक कोर्स संचालित हैं। नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार अब छात्र अपनी रुचि के किसी भी विषय को लेकर स्नातक की डिग्री हासिल कर सकते हैं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित की जा रही छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी।महाविद्यालय में पूर्व विधायक भारत सिंह रावत के नाम पर गरीब मेधावी छात्रवृत्ति योजना का संचालन होने जा रहा है। जिसमें 50 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति का प्रावधान किया जाएगा। हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. बबलू कुमार ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा का ग्रेजुएट होना जरूरी है। इससे वह देश की अनेक प्रतिष्ठित सेवाओं में आवेदन करने का पात्र हो जाता है। इस अवसर पर इतिहास विभाग के डॉ. मनोज नौटियाल, कुलदीप और जीतराम आदि उपस्थित रहे।