{"_id":"57fa78354f1c1b695228e16d","slug":"self-lalit-mohan-joshi-garage-road-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्व. ललित मोहन जोशी हुआ गैराज रोड का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्व. ललित मोहन जोशी हुआ गैराज रोड का नाम
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Sun, 09 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
programme
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत गैराज रोड का नाम स्वतंत्रता सेना स्व. ललित मोहन जोशी मार्ग कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने गैराज रोड का नाम स्व. ललित मोहन जोशी के नाम से किए जाने का लोकार्पण करते हुए कहा कि स्व. ललित मोहन जोशी महान स्वतंत्रता सेनानी थे और उनके नाम पर मार्ग का नाम रखना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना है।
पुराने सिनेमा हाल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 1917 में विकासखंड पोखड़ा में जन्मे स्व. ललित जोशी 15 वर्ष की आयु से ही राजनीति क्षेत्र में कूद गये थे। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के आह्वान पर ललित मोहन जोशी ने 9 अगस्त 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए देश की आजादी के लिए फिरंगियों को भारत से उखाड़ फेंकने का निर्णय ले लिया था।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. ललित मोहन जोशी की धर्मपत्नी विद्या देवी जोशी, उनके बड़े पुत्र मदन मोहन जोशी सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पूरण सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, बीबी ध्यानी, गिरिराज किशोर हिंदवाण व जगमोहन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।