फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Second Guldar seen in Dabra village, patrolling intensified

डबरा गांव में दिखा दूसरा गुलदार, गश्त हुई तेज

Sat, 12 Jun 2021 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Second Guldar seen in Dabra village, patrolling intensified
पोखड़ा ब्लाक के डबरा गांव और आसपास के क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। क्षेत्र में अब दूसरा गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है। वन कर्मियों को रात में गश्त के दौरान भी गुलदार नजर आया है, जिस पर वन कर्मियों ने ग्रामीणों को अलर्ट करते हुए गश्त तेज कर दी है। वहीं गुलदार गांव में लगाए गए पिंजरे के पास तक नहीं फटक रहा है।
विज्ञापन

महिला गोदांबरी देवी के हत्यारे गुलदार के खात्मे के बाद क्षेत्र में दो दिन से लगातार एक दूसरा गुलदार ग्रामीणों को दिख रहा है। गुलदार की दहशत के कारण लोग अकेले आवाजाही करने से डर रहे हैं। बच्चों को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। शुक्रवार की रात वन कर्मियों को गुलदार झाड़ियों में छिपा नजर आया, लेकिन वह पिंजरे के पास नहीं फटक रहा है। रेंज अधिकारी सुचि चौहान ने बताया कि वन विभाग अपनी ओर से दूसरे गुलदार को पिंजरे में कैद करने के भरसक प्रयास कर रहा है। रात को सुरक्षा के दृष्टिगत गश्त जारी है। जरूरत पड़ी तो पिंजरे की लोकेशन बदलवा दी जाएगी। वहीं ग्राम प्रधान मोनिका देवी ने बताया कि गुलदार दिन ढलते ही गांव के पास चहलकदमी करने लगता है। वन विभाग की गश्त जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed