फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Scholars Academy became the champion in the girls' category of Kabaddi.

Kotdwar News: बालिका वर्ग की कबड्डी में स्कॉलर्स एकेडमी बनी चैंपियन

Mon, 05 Jan 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 05 Jan 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Scholars Academy became the champion in the girls' category of Kabaddi.
उल्लास सांस्कृतिक एवं खेल समिति झंडीचौड़ उमरावपुर की ओर से हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

कण्वघाटी/कोटद्वार। उल्लास सांस्कृतिक एवं खेल समिति उमरावपुर (झंडीचौड़) की ओर से भाबर के झंडीचौड़ में चल रहे तीन दिवसीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को महिला कीर्तन मंडलियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में स्कॉलर्स एकेडमी चैंपियन बनी।
प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र रावत, विवेक अग्रवाल, शशिबाला केष्टवाल ने किया। महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में नवदुर्गा कीर्तन मंडली झंडीचौड़ उत्तरी ने शिव शक्ति कीर्तन मंडली घमंडपुर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में नवयुग पब्लिक स्कूल ने जीआईसी सिगड्डी बुल्स को 37-24 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में स्कॉलर्स एकेडमी ने महादेव एकेडमी को 21-05 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीआईसी झंडीचौड़ ने जीआईसी सिगड्डी को 21-9, 21-12 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं बालिका वर्ग में स्काॅलर्स एकेडमी ने पृथ्वी विद्या मंदिर को 21-17, 21-15 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पुरुष ओपन वर्ग में जेबी क्लब ने गलवान क्लब को 21-12, 21-17 से, सागर क्लब ने 21-12, 21-17 और नंदपुर ने खत्री क्लब को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। रेफरी की भूमिका विवेकानंद, महेंद्र सिंह, प्रियांशु भट्ट, पूनम एवं शिवानी ने निभाई।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रजनीश बेबनी, रामपाल, विनोद धूलिया, अरुण नेगी, विनोद भास्कर नेगी, रणजीत सिंह, हरपाल सिंह, रघुवीर नेगी, स्वयंबर सौंद, आशु नेगी, प्रेमदेव कठैत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed