फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Satpuli police caught the thief with the goods

Kotdwar News: सतपुली पुलिस ने सामान के साथ चोर को पकड़ा

Sat, 17 Aug 2024 02:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Satpuli police caught the thief with the goods

विज्ञापन
सतपुली। चौबट्टाखाल तहसील के राजस्व क्षेत्र में चोरी के आरोपी को सतपुली पुलिस ने सामान के साथ पकड़ लिया है। आरोपी को लैंसडौन न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया।




थानाध्यक्ष सतपुली दीपक तिवाड़ी बताया कि 11 जुलाई को चौबट्टाखाल तहसील के गुराडस्यूं -4 में पंजीकृत चोरी का मामला 7 अगस्त को जांच के लिए थाना पुलिस के पास आया था। मामले की जांच उपनिरीक्षक दिनेश कुमार को सौंपी गई थी। मंगलवार को पुलिस टीम की ओर से अभियुक्त सतेन्द्र सिंह नेगी (47) निवासी ग्राम चोरखिंडा तल्ला पट्टी सांवली तहसील थलीसैंण जनपद पौड़ी गढ़वाल को हाईवे पर सतपुली तहसील के पास चौंदकोट तिराहे से पकड़ा गया। आरोपी के पास से चोरी की 2 परात पीतल, 2 गागर तांबा, एक बंठा एवं 10 घंटियां बरामद की गई। आरोपी से घंटियों के संबंध में पूछताछ की गई तो बताया कि ये घंटियां उसने अपने दो अन्य साथियों गबर व देबू के साथ चोरखिंडा मंदिर बीरोंखाल से और कुछ अन्य मंदिरों से चुराई थी। यह भी कबूला कि कुछ घंटियां उसके पास हैं। चोरखिंडा मंदिर थाना थलीसैंण क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जिसका मुकदमा थलीसैंण में भी दर्ज है। मामले के दो आरोपी गबर व देबू वांछित हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed