फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Satpuli Nagar Panchayat elections: All nominations of president and councilor candidates were found correct

सतपुली नगर पंचायत चुनाव: अध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों के सभी नामांकन सही पाए गए

Wed, 01 Jan 2025 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Satpuli Nagar Panchayat elections: All nominations of president and councilor candidates were found correct
सतपुली। नगर निकायों के नामांकन पत्रों की जांच के दूसरे दिन बुधवार को वार्ड नंबर-3 और वार्ड नंबर-4 के सभासद प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान दोनों वार्डों के सभी पांचों सभासद प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। अध्यक्ष और सभासद के लिए हुए अब तक के सभी नामांकन सही पाए गए हैं।
विज्ञापन


सभासद पद के रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. विकेश कुमार यादव ने बताया कि वार्ड नंबर-3 बस अड्डे से कांग्रेस सभासद प्रत्याशी दीपिका मियां और भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी, वार्ड नंबर-4 मल्ली सतपुली से भाजपा प्रत्याशी कांति देवी, कांग्रेस प्रत्याशी रिंकी रावत और निर्दलीय प्रत्याशी अनीता देवी के नामांकन सही पाए गए। इस तरह सतपुली नगर पंचायत के लिए भाजपा कांग्रेस प्रत्याशियों समेत अध्यक्ष पद के तीनों दावेदारों और चारों वार्डों के लिए सभासद पद के सभी 11 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed