फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sardar Patel's birth anniversary celebrated with great pomp

जयंती पर सरदार पटेल को किया याद, छात्रों ने लगाई एकता दौड़

Thu, 31 Oct 2019 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Sardar Patel's birth anniversary celebrated with great pomp
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल देवीरोड में देश की एकता की शपथ लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : KOTDWAR
नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस और भारत के लौहपुरूष और पहले उप-प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कण्वघाटी में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर क्रीड़ा प्रशिक्षक विपिन सिंह रावत की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यालय के प्रबंधक निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी ने बच्चों को भारत के लौहपुरूष वल्लभ भाई पटेल के उत्कृष्ठ कार्योें के बारे में बताया। इस दौरान कक्षा आठ की प्रिया भारद्वाज ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाषण और स्वाति अधिकारी ने एक सुंदर कविता का प्रस्तुत की। मौके पर विद्यालय के कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, प्रधानाचार्य आरती कंडवाल, विपिन जदली, रेखा नेगी, पुष्पा केष्टवाल आदि मौजूद रहे। बलूनी पब्लिक स्कूूल मोटाढांक तल्ला में डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने बच्चों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान स्वच्छता कार्यक्रम, निबंध, रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जीआईसी जयदेवपुर सिगड्डी में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर रन फार यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजीव शर्मा, पंकज शर्मा, सुनील खंतवाल, कुलदीप चौहान, सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे। मालिनी वैली कॉलेज ऑफ ऐजुकेशन शिवराजपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य डॉ संगीता नेगी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

एसजीआरआर स्कूल देवीरोड के छात्रों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर नगर क्षेत्र में भारत अखंड रैली निकाली। प्रधानाचार्य गणेश बिडालिया ने छात्रों को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन की उपलब्धियों से अवगत कराया। श्री गुुरूरामराय इंटर कॉलेज दिउला पौखाल में लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने किया। श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल लालपानी में लौहपुरूष जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों और छात्रों ने राष्ट्र की एकता बनाएं रखने की शपथ ली। पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में पटेल की 144वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुुण्यतिथि पर शिक्षकों और छात्रों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रभारी प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। इसके अलावा नगर निगम के साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed