{"_id":"58fe30324f1c1bb365c0c58b","slug":"sameer-thapar-jayant-nanda-16-including-instructions-for-appearing-in-the-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीर थापर-जयंत नंदा समेत 16 को कोर्ट में पेश होने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीर थापर-जयंत नंदा समेत 16 को कोर्ट में पेश होने के निर्देश
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
Updated Mon, 24 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत वर्ष दिसंबर के अंतिम सप्ताह में लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल में वन कानून के उल्लंघन मामले में जानेमाने उद्योगपति समीर थापर-जयंत नंदा समेत 16 लोगों को एसीजेएम कोर्ट कोटद्वार ने समन भेजे हैं। उन्हें 15 मई को कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने गत सप्ताह उनके खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट में पेश किए थे।
विज्ञापन
बचाव पक्ष के अधिवक्ता शशिकांत बलूनी ने बताया कि पुलिस के आरोपपत्र का संज्ञान लेते हुए एसीजेएम भवदीप रावते की अदालत ने समीर थापर-जयंत नंदा समेत 16 आरोपियों को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए समन भेजे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोटद्वार पुलिस की ओर से वन कानून के उल्लंघन के मामले में जांच कर आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया गया, जिसका संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने आरोपियों को समन भेजे हैं।
विज्ञापन
गत वर्ष दिसंबर अंतिम सप्ताह में नए साल का जश्न मनाने के लिए ये उद्योगपति लैंसडौन वन प्रभाग के कोल्हूचौड़ वन विश्राम गृह में एकत्र हुए थे, जहां पौड़ी पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा और कुछ हथियार बरामद किए थे। तब पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया था। बाद में नैनीताल हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया था।