{"_id":"6a6c8e34e5e68bb07104249d","slug":"samarasata-sankalp-abhiyan-will-infuse-new-energy-into-nation-building-khanduri-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-125424-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माण को नई ऊर्जा प्रदान करेगा समरसता संकल्प अभियान : खंडूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माण को नई ऊर्जा प्रदान करेगा समरसता संकल्प अभियान : खंडूड़ी
Fri, 31 Jul 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
गुरु रविदास की जयंती पर अभियान की कलश यात्रा में बोलीं, विधानसभा अध्यक्ष
कोटद्वार। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान की भव्य कलश यात्रा आयोजित की गई। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कलश यात्रा एवं अन्य आयोजनों में सहभागिता कर आपसी प्रेम को बढ़ावा देते हुए ऊंच-नीच के भेद को मिटाने का आह्वान किया।
कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की कौड़िया चेकपोस्ट पर पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष, मेयर, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर कलश यात्रा में सहभागिता की। विधायक ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, सेवा, सद्भाव और मानवता का अमूल्य संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने एवं सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर महापौर शैलेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल के अलावा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष गुरुबचन सिंह, मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, सुरेंद्र आर्य, हंसलता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शांता बमराड़ा, मंडल अध्यक्ष कमल सैनी उपस्थित रहे।