जम्मू कश्मीर के पुलवामा में दो वर्ष हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा गया कि देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने वाले वीर शहीदों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पुलवामा में आतंकवादियों की ओर से इतनी बड़ी मात्रा में आरडीएक्स ले जाने के मामले में भी अभी तक केंद्र सरकार जवाब नहीं दे पाई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कृष्णा बहुगुणा, वीडी नवानी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, हेमचंद्र पंवार, सुनील दत्त सेमवाल, राजेंद्र सिंह गुसाईं और जितेंद्र भाटिया मौजूद थे। उधर, झंडीचौड़ में शिवानी भारद्वाज ग्रुप और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलवामा की घटना को शहीद दिवस के रूप में मनाया। बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बच्चों ने देश भक्ति के गीत के साथ सैनिक की ड्रेस में प्रभात रैली निकाली। कार्यक्रम में पार्षद सुखपाल शाह, रोहणी देवी, सुरेश चंद, हरिसिंह रावत, राजेंद्र सिंह, सुमन बछवाण, रामेश्वरी देवी, पूर्व प्रधान पुष्पा देवी, पूरन चंद और गोविंद सिंह आदि शामिल रहे। मंच का संचालन लोक गायक बलवीर रुमेला ने किया।