फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Saloni Kulasri first speech contest

भाषण प्रतियोगिता में सलोनी कुलाश्री प्रथम

Sat, 10 Sep 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Sat, 10 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से ‘नशा नहीं शिक्षा और विद्या चाहिए’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। साथ ही नशा जैसी बुराई को समाज से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


शनिवार को जीजीआईसी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डा. विजय धस्माना ने दीप प्रज्जलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने समाज से इस बुराई को हटाने के लिए संकल्पित होने पर जोर दिया। कहा कि नशा मनुष्य के शरीर और आत्मा दोनों का नाश करता है। इस बुराई को हटाने के लिए समाज को संवेदनशील होना जरूरी है।
विज्ञापन


इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने सरकारी तंत्र की नाकामी को क्षेत्र में बढ़ते नशा के लिए दोषी ठहराया। पुलिस की नाकामी के कारण दुकानों चौराहों पर शराब, स्मैक का कारोबार चल रहा है। युवाओं को नशा न करने के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा, तभी जाकर युवा देश की प्रगति में सहायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक विनोद कुकरेती, डा. मनोरमा ढौंडियाल, जगतराम जोशी, पीएल खंतवाल द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर एसजीआरआर की सलोनी कुलाश्री ने प्रथम, बाल भारती स्कूल की दिव्याशी जोशी ने द्वितीय, एमकेवीएन की अदिति केष्टवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अर्पिता नेेगी और संतोषी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि डा. विजय धस्माना ने प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच हजार, द्वितीय तीन हजार, तृतीय को दो हजार, सांत्वना के रूप में एक हजार और सभी प्रतिभागियों को पांच सौ रुपये का पुरस्कार दिया।


इस अवसर पर मातृ पितृ विहीन 21 बच्चों को आर्थिक सहायता दी गई। जीजीआईसी की छात्राओं की नंदा देवी राजजात सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, बीईओ एचएस नेगी, डा. आरपी ध्यानी, गिरिराज सिंह रावत, मयंक कोठारी, अजयपाल सिंह, प्रधानाचार्य ब्रिजेश रानी, हरिचरण चतुर्वेदी, अभिलाषा भारद्वाज व रेनू गौड़ आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed