फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   RP School got the title of Best School of the Year in Bijnor

आरपी स्कूल को बेस्ट स्कूल ऑफ द ईयर इन बिजनौर का खिताब

Mon, 21 Feb 2022 07:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 07:22 PM IST
विज्ञापन
RP School got the title of Best School of the Year in Bijnor
नेशनल एजुकेशन आईकॉनिक अवार्ड-2022 के कार्यक्रम में आरपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कुंवर अजीत स? - फोटो : KOTDWAR
विवेकानंद एजुकेशन इन कल्चरल फाउंडेशन की ओर से आयोजित नेशनल एजुकेशन आईकॉनिक अवार्ड-2022 कार्यक्रम में आरपी पब्लिक स्कूल को बेस्ट स्कूल ऑफ द ईयर-2022 इन बिजनौर अवार्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवर अजीत सिंह को बेस्ट प्रिसिंपल ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सोमवार को विद्यालय प्रबंधन और छात्रों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष डॉ. परिमल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में पंजाब, दिल्ली, देहरादून, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के 90 से अधिक प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। समिति की ओर से स्कूलों की शिक्षा का विकास और गुणवत्ता, इंफ्रास्ट्रक्चर तथा नतीजों के मूल्यांकन के लिए विभिन्न टीमें गठित करके प्रत्येक जिले के प्राईवेट स्कूलों की शिक्षा पद्धति का मूल्यांकन किया गया, जिसमें कोटद्वार से सटे जिला बिजनौर के तलीपाड़ा स्थित आरपी पब्लिक स्कूल को बेस्ट स्कूल ऑफ द ईयर का अवार्ड और विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवर अजीत सिंह को श्रेष्ठ प्रधानाचार्य 2022 के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर संस्था के सीईओ डॉ. अनुराग, राष्ट्रीय समन्वयक मिंकी शर्मा और सौरव राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed