{"_id":"58e916054f1c1b081a5b697c","slug":"roorkee-laboratory-will-use-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की की प्रयोगशाला का होगा ऑनलाइन उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की की प्रयोगशाला का होगा ऑनलाइन उपयोग
/ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी।
Updated Sat, 08 Apr 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कालेज के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से ‘वर्चुअल लैब’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कालेज के प्राचार्य डा. सत्यप्रकाश पांडे ने किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से देश के 12 उत्कृष्ट तकनीकी संस्थानों में विभिन्न विषयों पर 205 वर्चुअल लैब विकसित की गई हैं। संस्थान में यह कार्यशाला आईआईटी रुड़की की वर्चुअल लैब टीम द्वारा संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
वर्चुअल लैब टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्चुअल लैब की उपयोगिता समझाई गई। भविष्य में जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज द्वारा आईआईटी रुड़की की प्रयोगशालाओं का आनलाइन उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर कार्यशाला समन्वयक डा. यतींद्र कुमार, सह समन्वयक सचिन कुमार एवं कार्यशाला सचिव डा. मनोज कुमार पांडा ने कार्यशाला पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक डा. आशीष नेगी, डा. सजीव नैथानी, डा. किरीट सेमवाल, डा. भोला झा, सत्यवीर सिंह व सचिन नेगी उपस्थित रहे।