{"_id":"5794d40b4f1c1b2832c4b640","slug":"rock-breaking-motorway-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टान टूटने से मोटर मार्ग 10 घंटे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चट्टान टूटने से मोटर मार्ग 10 घंटे बंद
अमर उजाला/पौड़ी
Updated Sun, 24 Jul 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से जहां विभिन्न रूटों के 48 मोटर मार्ग बंद हैं, वहीं रविवार तड़के हनुमान मंदिर के पास चट्टान टूटने से मोटर मार्ग दस घंटे से अधिक बंद हो गया। देखते ही देखते मोटर मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दोपहर बाद सड़क खुल पाई।
विज्ञापन
बुआखाल-रामनगर हाईवे 121 पर चिपलघाट के पास सुबह अचानक एक चट्टान टूटकर गिर गई। इससे उधर से गुजर रहे सभी वाहनों को रुकना पड़ा। धीरे-धीरे वहां वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एनएच धुुमाकोट को सूचना देने के बाद जीसीबी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मशीन ने करीब दो बजे मार्ग से बोल्डरों को हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू की। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, जिले में प्रांतीय खंड पौड़ी की चार, लैंसडोन की पांच, निर्माण खंड पौड़ी की तीन, श्रीनगर की दो, दुगड्डा की छह, बैजरो की दो, पीएमजेएसवाई सिंचाई खंड कोटद्वार की दस, सतपुली की पांच बैजरो की तीन, श्रीनगर की चार, एडीबी दुगड्डा की एक सड़क बंद है।
विज्ञापन