फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Roadways will run for Jhandichad from seven in the morning

झंडीचौड़ के लिए सुबह सात बजे से चलेगी रोडवेज

Tue, 11 May 2021 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Roadways will run for Jhandichad from seven in the morning
जिला प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर 18 मई तक करने और बाजार सुबह दस बजे तक खोलने के निर्णय के बाद भाबर रूट पर लोगों को आवाजाही के लिए थ्री व्हीलर और ई रिक्शा नहीं मिल पा रहे हैं। भाबर के लोगों की मांग पर रोडवेज के कोटद्वार डिपो ने झंडीचौड़ के लिए फिर से बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। झंडीचौड़ के लिए सुबह सात बजे से बस सेवा संचालित होगी। मंगलवार को बाया लालढांग देहरादून और हरिद्वार के लिए रोडवेज की दो बसें और धुमाकोट के लिए एक बस का संचालन किया गया।
विज्ञापन

कुंभ से वाहनों की वापसी के बाद भाबर की इस बस सेवा को पुन: संचालित किया गया। इस बीच 15 अप्रैल से जीएमओयू ने 50 फीसदी यात्री क्षमता के साथ किराया दोगुना करने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी और 26 अप्रैल से जिला प्रशासन की ओर जारी कोविड कर्फ्यू के दृष्टिगत अन्य सेवाओं के साथ इस बस सेवा को भी स्थगित कर दिया गया था। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि कोविड कर्फ्यू के दौरान पुलिस प्रशासन की सख्ती के कारण थ्री व्हीलर और ई रिक्शा का संचालन नहीं होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। लोग लगातार झंडीचौड़ बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

भाबर में थ्री व्हीलर और ई रिक्शा संचालन सीमित मात्रा में होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। इसी के चलते बुधवार से झंडीचौड़ बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को कोटद्वार डिपो से देहरादून के लिए दो और धुमाकोट के लिए एक बस सेवा संचालित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-टीकाराम आदित्य, एजीएम कोटद्वार डिपो।
कोरोना जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता से घटी सवारी
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होनी जरूरी कर दी गई है। दुगड्डा बैरियर पर सख्ती के चलते पर्वतीय रूटों पर भी सवारियां कम होने लगी हैं। सवारियां कम होने का ही नतीजा है कि जहां पोखड़ा, जमेली बस सेवा गत तीन सप्ताह से बंद है, वहीं कई दिन सवारियों के अभाव में अन्य रूटों पर भी रोडवेज की बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। सोमवार को भी पर्वतीय रूट पर महज एक बस बीरोंखाल के लिए संचालित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed