फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Roadways Depot will get the gift of a new building in March 2026.

Kotdwar News: राेडवेज डिपो को मार्च 2026 में मिलेगी नए भवन की सौगात

Tue, 21 Oct 2025 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 21 Oct 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
Roadways Depot will get the gift of a new building in March 2026.
संवाद न्यूज एजेंसी (पड़ताल)
विज्ञापन

कोटद्वार। नए वित्तीय वर्ष में कोटद्वार एवं गढ़वाल वासियों को नई सौगात मिलेगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार रोडवेज डिपो का नया भवन आकार ले चुका है। एक ही कैंपस में कई सुविधाओं से सुसज्जित भवन मार्च 2026 तक परिवहन निगम को हस्तांतरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कार्यदायी संस्था मंडी परिषद ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 9.47 करोड़ रुपये के बजट से भूतल समेत चार मंजिल भवन बनाने का काम शुरू किया था। इसका बेसिक स्ट्रक्चर बनकर तैयार हो चुका है। अब प्लास्टर, टाइल्स-पत्थर, बिजली फिटिंग और खिड़की-दरवाजे लगाते हुए मार्च 2026 तक निर्माण पूरा करते हुए नया भवन परिवहन निगम को हस्तांतरित करने का लक्ष्य है। मंडी परिषद के सहायक अभियंता बृजलाल गुप्ता ने बताया कि हालांकि शुरुआती दौर में काम को रफ्तार पकड़ने में समय लगा, लेकिन भूतल के बाद तेजी से काम किया गया है। इसी महीने प्लास्टर का काम शुरू हो जाएगा। 31 मार्च तक भवन को अंतिम रूप देने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

.
- कुछ ऐसा होगा नया भवन
भूतल पर बसों के खड़े होने के लिए प्लेटफार्म बनेंगे। एक हॉल, चार काउंटर, होटल रिसेप्शन, टॉयलेट और एक छोर पर दुकानें मिलेंगी। पहली मंजिल पर रोडवेज डिपो के विभिन्न कार्यालय होंगे। दूसरी मंजिल पर रेस्टोरेंट और आठ-नौ कमरे उपलब्ध होंगे। इसी तरह तीसरी मंजिल पर भी ठहरने के लिए कमरे आदि सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा। भवन में दो लिफ्ट की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को एक ही कैंपस में सभी सुविधाएं प्रदान करने की दृष्टि से भवन बनाया जा रहा है। उम्मीद करते हैं यह कार्य मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। -बृजलाल गुप्ता, सहायक अभियंता, मंडी परिषद देहरादून।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed