फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Roads deteriorated due to two days of rain, pedestrians worried

Kotdwar News: दो दिन की बारिश में बिगड़ गईं सड़कों की सूरत, राहगीर परेशान

Sat, 28 Dec 2024 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Roads deteriorated due to two days of rain, pedestrians worried

विज्ञापन
कोटद्वार। लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी रुक-रुककर रिमझिम बरसात जारी रही। दो दिन की बारिश ने कुछ बदहाल सड़कों की सूरत और भी बिगाड़ दी। जिससे राहगीरों को मार्ग से गुजरने में खासी परेशानी हुई। वहीं, कोटद्वार के अलावा बीरोंखाल, बैजरो, सतपुली, लैंसडौन, दुगड्डा समेत पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई।

शुक्रवार तड़के शुरू हुई बारिश से मौसम खुश्नुमा तो हुआ था, लेकिन रुक-रुककर दिनभर बारिश होने से बाजारों में सन्नाटा था और ठंडक बढ़ गई थी। शनिवार को लगातार दूसरे दिन बरसात होने से खस्ताहाल सड़कों की हालत और भी खराब हो गई। भाबर के औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि गड्ढों में तब्दील हुई सड़क पर कोई दुर्घटना नहीं हुई। कुछ जगहों पर सड़कों पर कीचड़ और मलबा फैलने से भी राहगीर आवागमन में परेशान रहे। वहीं, कोटद्वार एवं पर्वतीय क्षेत्रों में बरसात से मालन नदी में जलस्तर बढ़ने से नदी क्षेत्र से होकर गुजरने वाले लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। लोगों को कण्वाश्रम से जुड़े वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के लिए बरसात लाभकारी होने से किसान खुश हैं। हालांकि सरसों की फसल के लिए कहीं-कहीं फसल के नुकसानदायक होने की आशंका है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सरसों पर अभी फूल आया है, तो बरसात से फसल को नुकसान हो सकता है, लेकिन अगर फूल गिर गया है, तो लाभ होगा। वहीं, अन्य रबी की फसलों को लाभ होने से किसानों में खुशी है। उधर, सर्दी बढ़ने से लोग अलाव, हीटर आदि की मदद से कुछ राहत पाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed