फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Road near Ratanpur Jhula bridge washed away

Kotdwar News: रतनपुर झूला पुल के पास की सड़क बही, निकटवर्ती घरों को खतरा

Mon, 26 Jun 2023 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Road near Ratanpur Jhula bridge washed away
प्रशासन ने खतरे का चेतावनी बोर्ड लगाकर मार्ग किया बंद, लोग खतरे में कर रहे हैं आवाजाही
विज्ञापन


क्षेत्र में मानसून की बारिश शुरू होते ही खोह नदी में उफान तेज हो गया है। रविवार शाम को आए उफान से गाड़ीघाट झूला पुल के पास रतनपुर को जाने वाली सड़क नदी में समा गई। जिससे झुलापुल के पिलर गिरने के कगार पर हैं और निकटवर्ती घरों के लिए खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने उक्त स्थान पर बैरिकेडिंग लगा कर खतरे की चेतावनी बोर्ड लगा दिया है। लेकिन, बावजूद इसके लोग मार्ग पर चलकर खतरा मोल ले रहे हैं।



स्थानीय नागरिक महेंद्र प्रताप सिंह रावत, प्रमोद कुमार ने बताया कि उक्त स्थान पर कुछ हिस्सा पिछली बरसात में बह गया था। लेकिन, तब प्रशासन ने यहां पर सुरक्षा के उपाय नहीं किए। रविवार शाम को नदी के उफान के साथ सड़क और पुल के पिलर के पास का हिस्सा बह गया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा उपाय करने की मांग की।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार एसपी नौटियाल ने बताया कि खतरे को देखते हुए उक्त स्थान को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। वहां पर चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है। इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

- फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed