{"_id":"5803a98e4f1c1b6752293158","slug":"return-in-the-valleys-of-garhwal-tint","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूजिक वीडियो ‘लौट आ’ में गढ़वाल की वादियों की रंगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूजिक वीडियो ‘लौट आ’ में गढ़वाल की वादियों की रंगत
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
Updated Sun, 16 Oct 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाली गीतकार/लेखक व निर्देशक गणेश बीरान के बेटे मौसम सिल्माना का म्यूजिक वीडियो ‘लौट आ’ का फिल्मांकन गढ़वाल की वादियों में हो रहा है। हिंदी गायकी में म्यूजिक ट्रैक तैयार करने के बाद मौसम एलबम में स्वयं अभिनय भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बालीवुड सीरियल जगत की नायिका दिया उनियाल उनकी नायिका होंगी। अरुण हिमेश के गीत व निर्देशन में तैयार हो रहे वीडियो में संगीत अमित सागर ने दिया है।
नवोदित गायक मौसम सिल्माना के आठ सोलो गीतों का फिल्मांकन पौड़ी के कंडोलिया मंदिर में मुहूर्त शाट लेने के बाद शुरू हुआ। लोक गायक अनिल बिष्ट ने नारियल फोड़कर म्यूजिक वीडियो का शुभारंभ किया। गढ़ कला सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष त्रिभुवन उनियाल ने मुहूर्त शाट लिया।
विज्ञापन
मुहूर्त के अवसर पर गढ़वाली लेखक निर्देशक गणेश बीरान ने बताया कि एमसीए की पढ़ाई करने तक मौसम ने गायकी के क्षेत्र में कोई रुचि नहीं दिखाई। एकाएक उन्होंने जब हिंदी गायकी की जिज्ञासा जताई तो उन्होंने उसे सहर्ष स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन
निर्देशक अरुण हिमेश ने बताया कि हिंदी गीतों को गढ़वाली परिवेश में फिल्माकर गढ़वाल के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही गढ़वाली लोक को व्यापक फलक पर उभारना उनका उद्देश्य है। गढ़वाल की खूबसूरत वादियों में वीडियो फिल्माया जा रहा है।
फोटो समाचार