फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Retired forest employees demand construction of Laldhang-Chilarkhal road

Kotdwar News: सेवानिवृत्त वन कर्मचारियों ने की लालढांग-चिलरखाल मार्ग निर्माण की मांग

Mon, 06 Jan 2025 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Retired forest employees demand construction of Laldhang-Chilarkhal road
सेवानिवृत्त वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति की स्थानीय शाखा की मासिक बैठक में फायर सीजन में वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग का सहयोग करने पर चर्चा की गई। इस मौके पर लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग के निर्माण की मांग भी की गई। पनियाली स्थित अरण्य सभागार में आयोजित बैठक में फायर सीजन में वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग का सहयोग करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


सभी ने वन विभाग से तालमेल बनाकर इसके लिए एक कार्ययोजना बनाए जाने पर जोर दिया। समिति के अध्यक्ष आरपी पंत ने कहा कि इस मामले में लैंसडौन वन प्रभाग अति संवेदनशील प्रभाग है। हमें वन विभाग को सहयोग करने के साथ ही ब्लॉक व ग्राम स्तर पर गोष्ठियां अग्नि सुरक्षा के लिए सुरक्षा समितियों के गठन करना चाहिए। कहा कि फायर लाइनों की अभी से सफाई का कार्य शुरू किया जाना चाहिए। बैठक में बताया कि लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग पर कई वर्षों से निर्माण कार्य बंद हैं, जिससे आम जनमानस को आवाजाही करने में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए और मार्ग का निर्माण अविलंब शुरू किया जाना चाहिए। बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी अप्रैल माह में द्विवार्षिक चुनाव कराए जाएंगे। बैठक में समिति के सचिव केसी निराला, कोषाध्यक्ष सुरेश मधवाल, उपाध्यक्ष रफीक खान, दिनेश घिल्डियाल, संरक्षक अनिल कुकरेती, संप्रेक्षक गणेश डोभाल, पूर्व रेंजर धर्मानंद ध्यानी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed