{"_id":"5d49819b8ebc3e6ccd347851","slug":"retire-army-people-showing-happiness-on-article-370-kotdwar-news-drn3154587196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 हटाने पर पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370 हटाने पर पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा रैली
विज्ञापन
कोटद्वार के झंडाचौक में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर तिरंगे के साथ खुशी मनाते पूर्व सैनिक?
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के निर्णय से गदगद पूर्व सैनिकों ने तिरंगा रैली निकाली और आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटकर खुशी मनाई। उन्होंने इसे मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया।
मंगलवार को पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक एवं सामाजिक संगठन के बैनर तले पूर्व सैनिक हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए। नरेंद्र मोदी, अमित शाह के समर्थन में नारे लगाए। राष्ट्र ध्वज के साथ झंडाचौक तक तिरंगा रैली निकाली। यहां पर पूर्व सैनिकों ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई बांटी। इस अवसर पर वक्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू कश्मीर और लद्दाख के हित में लिए गए फैसले को ऐतिहासिक बताया। कहा कि देश की आन, बान और शान के लिए उठाए गए इस कदम ने देश की जनता में एक नए ऊर्जा का संचार किया है। वहीं पाकिस्तान के मनसूबों पर पानी फेरने का कार्य किया है। कहा कि एक देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए एक विधान, एक निशान होना जरूरी है। केंद्र सरकार के इस निर्णय से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का विकास होगा और वहां आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष आनंद वल्लभ घिल्डियाल, प्रमोद रावत, सुभाष बिष्ट, दिवाकर लखेड़ा, बलवान रावत, सुरेंद्र बिष्ट, बृजमोहन नेगी, कमल थापा, देवेंद्र बिष्ट, राकेश नेगी, मदनमोहन काला, राजेंद्र डोबरियाल, रविंद्र रावत, मनवर सिंह रावत, राकेश थपलियाल, जसवंद चौहान, मनवर चौहान, प्रदीप बलूनी, मेहरवान सिंह रावत, मोहन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण नेगी, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, रामचरण भाद्वाज, प्रकाश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर श्री वैश्य अग्रवाल सभा की बैठक में पदाधिकारियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी है। वक्ताओं ने कहा कि देश में एक निशान और एक विधान लागू हो गया है। अब देश के नागरिकों को कश्मीर जाने में कोई भय नहीं लगेगा और नागरिक भयमुक्त होकर कश्मीर में व्यापार कर सकते है। बैठक की अध्यक्षता भरत चंद्र गुप्ता, संचालन महामंत्री राकेश मित्तल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार अग्रवाल, अशोक ऐरन, संजीव अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, मनोज कंसल, श्याम सुंदर अग्रवाल, अमिताभ अग्रवाल, युवा अध्यक्ष पवन अग्रवाल, राजदीप माहेश्वरी, आनंद गुप्ता, रतन अग्रवाल, ऋषि ऐरन, अजीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
.
जारी-