फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Resolved to strengthen party organization and democracy

Kotdwar News: पार्टी संगठन और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

Sun, 25 Jun 2023 06:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Resolved to strengthen party organization and democracy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। भाजपा सांगठनिक जनपद कोटद्वार के प्रबुद्ध सम्मेलन में आपात काल के दिनों को याद करते हुए पार्टी संगठन और लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को आपदा के दौरान झेली गई यातनाओं पर एक लघु स्टोरी भी दिखाई गई।
बदरीनाथ मार्ग स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि जब तक देश की बागडोर मोदी के हाथों में है। तब तक देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा की तरफ कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2024 में मोदी जी के हाथों को और मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर आपातकाल को झेल चुके विष्णु अग्रवाल, सेवक राम मानूजा ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया, मनोज पांथरी, हरि सिंह पुंडीर, राकेश देवरानी, विजय लखेड़ा, विनोद रावत, अनीता आर्य, पार्षद गायत्री भट्ट, नीरूबाला खंतवाल, रितु चमोली, कमल नेगी, नीना बेंजवाल, हरीश खर्कवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed