Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Residents of the Saneh area, enraged by the leopard attack, surrounded the Kotdi Range Office

Kotdwar News: गुलदार के हमले से आक्रोशित सनेह क्षेत्रवासियों ने कोटड़ी रेंज कार्यालय घेरा

Thu, 05 Nov 2026 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 05 Nov 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Residents of the Saneh area, enraged by the leopard attack, surrounded the Kotdi Range Office
कोटद्वार। सनेह मल्ली में आठ वर्षीय बच्ची सान्वी पर गुलदार के हमले की घटना से आक्रोशित सनेह क्षेत्रवासियों ने बृहस्पतिवार को कोटड़ी रेंज कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे गोली मारने के आदेश जारी करने की मांग की। रेंजर ने प्रभावित क्षेत्र में दो और पिंजरे लगाने का भरोसा दिया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। क्षेत्रीय विधायक और डीएफओ के मौके पर नहीं पहुंचने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। बाद में रेंजर ने डीएफओ से फोन पर वार्ता कराई जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

सनेह मल्ली और तल्ली की महिलाएं व ग्रामीण कोटड़ी रेंज कार्यालय पहुंचे और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि ग्रास्टनगंज से सनेह तक तीनों वार्डों में लंबे समय से गुलदार की दहशत है। क्षेत्र में गुलदार के हमले की यह पांचवीं घटना है। वह कई गोवंशीय पशुओं और कुत्तों को भी निवाला बना चुका है लेकिन अब तक उसे मारने के आदेश जारी नहीं हुए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरों में अब तक एक भी गुलदार नहीं पकड़ा गया है। उन्होंने पिंजरे लगाने की अनुमति के दस्तावेज दिखाने की मांग भी की लेकिन रेंजर मौके पर दस्तावेज नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने तत्काल विशेष टीम गठित कर गुलदार को पकड़ने, अतिरिक्त पिंजरे लगाने, गश्त और निगरानी बढ़ाने के साथ ही झाड़ियों का कटान कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गुलदार को पकड़ना संभव नहीं है तो उसे आदमखोर घोषित कर नियमानुसार गोली मारने के आदेश जारी किए जाएं। एसडीओ ने कार्रवाई का भरोसा है। ग्रामीणों ने कहा कि शाम तक आदेश जारी नहीं हुए तो शुक्रवार को डीएफओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद संजय भंडारी की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में घायल बच्ची की मां नीलम देवी, यूकेडी नेता महेंद्र रावत, रवींद्र सौंद, नरेश धस्माना, राम कंडवाल, शिवानंद लखेड़ा, गोवर्धन काला, कृपाल गुसाईं, कल्पना जोशी, चंद्रकला देवी, सुंदरी देवी, सुमित्रा देवी, शांति देवी, संतोषी देवी, दीपा देवी, पूजा देवी, रजनी देवी, सुषमा, विनोद नेगी, जयपाल सिंह, सुनीता देवी, विमला देवी, मोहनी देवी, संगीता, रीना और सुमन देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed