Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Instructions for action against DM in RTI case

Kotdwar News: आरटीआई मामले में डीएम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Tue, 10 Nov 2026 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 10 Nov 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
Instructions for action against DM in RTI case
राजस्व विभाग के सचिव को भेजा आदेश, एसडीएम कोटद्वार को भी अंतिम अवसर
विज्ञापन

कोटद्वार। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराने और विभागीय अपीलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने के मामले में उत्तराखंड सूचना आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल की ओर से प्रस्तुत स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं माना है। साथ ही शासन और आयोग के आदेशों का अनुपालन नहीं करने पर संबंधित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए आदेश की प्रति सचिव, राजस्व विभाग उत्तराखंड शासन को भेजी है।
कोटद्वार निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मुजीब नैथानी की ओर से खनन और चुगान से संबंधित अभिलेखों की जानकारी सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई थी। आरोप है कि करीब एक साल चार माह बीतने के बाद भी उन्हें पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। इस संबंध में पहले भी उत्तराखंड सूचना आयोग में द्वितीय अपील की गई थी। आयोग ने तीन फरवरी 2026 को आदेश जारी कर जिलाधिकारी को विभागीय अपील का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

आयोग के अनुसार शासन के पांच अप्रैल 2006 के आदेश और आयोग की ओर से 28 अप्रैल 2025 को भेजे गए पत्र में जिलाधिकारी को विभागीय अपीलीय अधिकारी नामित किया गया था। इसके बावजूद विभागीय अपीलों का निस्तारण अपर जिलाधिकारी से कराया जा रहा था। आयोग ने इसे शासन और अपने निर्देशों की अवहेलना माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोक सूचना अधिकारी एवं एसडीएम कोटद्वार की ओर से पहले उपलब्ध कराई गई सूचना को भी अपूर्ण पाया गया। इस पर एसडीएम को प्रतिदिन 250 रुपये की दर से अधिकतम 25 हजार रुपये लगाने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। आयोग ने जिलाधिकारी और एसडीएम को अंतिम अवसर देते हुए संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रकरण की अगली सुनवाई 29 दिसंबर निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed