फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Residents of the area are troubled by power cuts at night

Kotdwar News: रात को बिजली कटौती से क्षेत्रवासी परेशान

Thu, 11 Sep 2025 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Residents of the area are troubled by power cuts at night

विज्ञापन
कोटद्वार। ऊर्जा निगम की ओर से पिछले कुछ दिनों से रात को क्षेत्र में बिजली कटौती से क्षेत्रवासी परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने ऊर्जा निगम से क्षेत्र में जारी बिजली कटौती बंद करने की मांग उठाई है।मानपुर वार्ड निवासी सामाजिक कार्यकर्ता गोली बिष्ट, संजय नेगी, साबर भंडारी, बिन्नी सजवान, गुड्डा खंतवाल, अनिल नेगी, बिनोद पुंडीर, अनुज बिष्ट आदि ने कहा कि कुछ दिनों से क्षेत्र में रात को बिजली कटौती की जा रही है। ऊर्जा निगम की ओर से बिजली कटौती का समय भी निर्धारित नहीं है। बुधवार को जहां शाम 7:30 बजे बिजली कटौती की गई। वहीं मंगलवार रात 10:00 बजे तक बिजली कटौती हुई। कहा कि दिन में भी कई बार बिजली के आने व जाने का सिलसिला जारी है। कहा कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है। बिजली कटौती के बाद क्षेत्र में अंधेरा छा जा रहा है। ऐसे में क्षेत्र में जानमाल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को तत्काल बंद करने की मांग उठाई है।




पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण हाइड्रो प्रोजेक्ट में सिल्ट आने के कारण बिजली का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। बिजली की मांग बढ़ने पर सेंटर से ही बिजली की कटौती हो रही है। बुधवार को केवल 35 मिनट कटौती हुई। मौसम सामान्य होने पर बिजली की कटौती की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन




- नंदिता अग्रवाल, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed