फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Residents of Jaunpur, Lalpur, and Kashirampur wards staged a sit-in protest against smart meters.

Kotdwar News: स्मार्ट मीटरों के विरोध में जौनपुर, लालपुर व काशीरामपुर वार्ड के लोगों ने दिया धरना

Wed, 17 Sep 2025 10:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Residents of Jaunpur, Lalpur, and Kashirampur wards staged a sit-in protest against smart meters.

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत जौनपुर, लालपुर व काशीरामपुर वार्ड वासियों ने बुधवार को दूसरे दिन भी ऊर्जा निगम की ओर से लगाए गए स्मार्ट मीटरों के विरोध में तहसील में धरना दिया। धरनार्थियों ने स्मार्ट मीटरों को बदलकर उनके स्थान पर पुराने मीटर लगाने की मांग की। चेतावनी दी कि जब तक स्मार्ट मीटर नहीं बदले जाते, उनका धरना जारी रहेगा।बुधवार को जौनपुर, लालपुर व काशीरामपुर तल्ला के लोग तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने पार्षद रीता देवी की अगुवाई में स्मार्ट मीटरों के विरोध में तहसील में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली के बिल दो से तीन गुना अधिक आ रहे हैं। पूर्व में जहां ऊर्जा निगम की ओर से दो माह में बिल दिए जाते थे। वहीं अब हर माह बिजली के बिल थमाए जा रहे हैं। कहा कि क्षेत्र में अधिकांश मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं और इतना अधिक बिजली का बिल देने में वह पूरी तरह से असमर्थ हैं। इस मौके पर उन्हाेंने प्रदेश सरकार से जनहित में स्मार्ट मीटरों को हटाकर उनके स्थान पर पुराने मीटर लगाने की मांग की। धरना देने वालों में जनाधिकार मंच के अध्यक्ष आशाराम, नईमा, नीलम, स्वीटी, तन्नु, शबाना, जरीसा और बरकत जहां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed