फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Residential buildings in danger due to lack of security wall

सुरक्षा दीवार न बनाए जाने से आवासीय भवनों को खतरा

Sun, 20 Nov 2022 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Residential buildings in danger due to lack of security wall
उकाल ग्रामीण विकास संस्था ने बसड़ा-बरई-रथुवाढाब सड़क पर ग्राम ल्वींठा में सुरक्षा दीवार के निर्माण की मांग उठाई है। संस्था के संस्थापक सचिव शिशुपाल सिंह नेगी ने इस संबंध में जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2007-08 में लोनिवि दुगड्डा ने बसड़ा-बरई-रथुवाढाब सड़क के निर्माण के दौरान ग्रामीण ल्वींठा में आवासीय भवनों के ठीक नीचे गहरा कटान किया था। इस दौरान ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए तब कार्यदायी संस्था ने 35 मीटर लंबी और 10 फीट ऊंची सुरक्षा दीवार बनाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीण भगत सिंह, मनवर सिंह, हरपाल सिंह और गिरधारी सिंह के आवासीय भवनों को खतरा बना हुआ है। मामले को गत पांच अप्रैल को उप तहसील रिखणीखाल में आयोजित जनता दरबार में उठाया गया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी कई बार लिखित रूप में अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed