फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Relief from waterlogging at Jhanda Chowk.

Kotdwar News: झंडाचौक में जल भराव से मिलेगी निजात

Thu, 28 May 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 28 May 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Relief from waterlogging at Jhanda Chowk.
नगर निगम छह लाख से बड़े ह्यूम पाइप डालकर करा रहा नाले का निर्माण
विज्ञापन

कोटद्वार। बारिश के दिनों में झंडाचौक में होने वाले जलभराव की समस्या से जल्द ही निजात मिल जाएगी। नगर निगम बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद निगम प्रशासन ने पौड़ी नेशनल हाईवे पर झंडाचौक के पास ह्यूम पाइप डालकर नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
पौड़ी नेशनल हाईवे पर बुद्धापार्क से लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के पनियाली बीट के जंगलों व अपर कालाबड़ क्षेत्र का बरसाती पानी नाली से होते हुए झंडाचौक पहुंचता है। यहां से यह पानी पुराना सिद्धबली मार्ग पर बने बड़े नाले में गिरता है। झंडाचौक के समीप पौड़ी हाईवे पर नाला चोक होने से बरसाती पानी पौड़ी नेशनल हाईवे में भरा होने से यहां पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है जिससे बारिश के दिनों में जहां हाईवे पर आवाजाही करने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं आसपास की दुकानों के आगे पानी भरने से व्यापारी भी परेशान रहते हैं। व्यापारी व स्थानीय लोग लगातार जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग करते आ रहे हैं। दुकानदारों व क्षेत्रवासियों की मांग पर विगत 12 मई को हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में झंडाचौक में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए ह्यूम पाइप डालने का प्रस्ताव पारित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव पास होने के बाद नगर निगम ने झंडाचौक में बरसाती पानी की निकासी के लिए ह्यूम पाइप डालने का कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य के लिए नगर निगम की ओर से पौड़ी नेशनल हाईवे पर सड़क के एक ओर बृहस्पतिवार को खोदाई की गई जिससे यहां पर मार्ग काफी संकरा होने के कारण दोपहर तक मार्ग पर आवाजाही प्रभावित रही। इस मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मार्ग के दोनों ओर यातायात नियंत्रित कर वाहनों की आवाजाही करवाई।


झंडाचौक में जलभराव की समस्या को देखते हुए यहां पर ह्यूम पाइप डालने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा गया था। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद यहां पर 6 लाख की लागत से बड़े ह्यूम पाइप डालने का काम शुरू करवा दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।

- पीएल शाह, नगर आयुक्त कोटद्वार।.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed