फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Regular police will now investigate the double murder

अब रेगुलर पुलिस करेगी दोहरे हत्याकांड की जांच

Mon, 29 Aug 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Mon, 29 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन

रिखणीखाल ब्लाक के तोल्यूडांडा में 13 अगस्त को हुए दोहरे हत्याकांड की जांच राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को सौंप दी गई है। जिलाधिकारी गढ़वाल के आदेश पर इस मामले की जांच एसएसपी पौड़ी ने रिखणीखाल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दी है।

विज्ञापन


थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने राजस्व पुलिस के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी की पत्नी की भी इसमें संलिप्तता पाई गई है। उसके खिलाफ भी मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन


एसओ रिखणीखाल रवींद्र सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंनेे बताया कि दोहरे हत्याकांड की जांच गत 22 अगस्त को विधिवत रिखणीखाल थाना पुलिस के पास आ गई है। पत्रावलियां मिलते ही थाना पुलिस ने राजस्व पुलिस के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना करने के साथ ही ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना शुरू कर दी गई है। इस मामले में हत्यारोपी सुरेंद्र सिंह को गत 27 अगस्त को पौड़ी जिला जेल से लैंसडौन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के न्यायालय में पेशी पर लाया गया था। न्यायालय ने आरोपी की न्यायिक रिमांड अगले चौदह दिनों के लिए बढ़ा दी है। 


थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। विवेचना में हत्यारोपी की पत्नी की भी संलिप्तता पाई गई है। उसके खिलाफ भी हत्या के लिए उकसाने का मुकदमा चलेगा। पुलिस के अनुसार महिला के परिजनों ने मेडिकल ग्राउंड पर हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर चार सप्ताह का स्टे लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed