फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Reduce the budget of Harish owner Kari fast unto death

आमरण अनशनकारी हरीश स्वामी का वजट घटा

Thu, 08 Sep 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Thu, 08 Sep 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन

एकेश्वर विकासखंड के पब्लिक इंटर कालेज, मौंदाड़ी के प्रांतीयकरण,  विद्यालय प्रबंध समिति को भंग करने एवं विद्यालय प्रधानाचार्य की कथित अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर विद्यालय परिसर में ग्रामीण हरीश स्वामी का आमरण अनशन नवें दिन भी जारी  रहा।

विज्ञापन


अनशनकारी को समर्थन देने के लिए अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में जुटे  क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने प्रशासन द्वारा उनकी मांगें न माने  जाने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


आंदोलन को तेज करने के लिए एक समिति का गठन किया गया, जिसमें जोगेश्वर प्रसाद घनशाला को अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह रावत को सचिव, सुंदर सिंह चौहान को संरक्षक, कुसुम  खंतवाल को उपाध्यक्ष एवं ब्रह्मानंद पोखरियाल को प्रचार मंत्री बनाया गया  है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आंदोलन को समर्थन देने के लिए नरेश कुमार, कल्पेश्वरी  देवी, रणवीर सिंह, शोभा देवी, केशवांनद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण अनशन स्थल पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से अनशनकारी का स्वास्थ्य जांचने पहुंचे डा. शिवम् चौधरी ने बताया कि हरीश स्वामी के ब्लड प्रेशर एवं वजन में  गिरावट दर्ज की गई है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार सतपुली शालिनी मौर्य एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी एमएस रावत बृहस्पतिवार को अनशन स्थल पर पहुंचे  हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ वार्ता शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed