{"_id":"6925ac42c92e9f001b0bb58d","slug":"reaching-the-benefits-of-government-schemes-to-the-last-person-is-a-priority-block-chief-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-120040-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता: ब्लॉक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता: ब्लॉक प्रमुख
Tue, 25 Nov 2025 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 25 Nov 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जयहरीखाल। समाज कल्याण विभाग की ओर से ब्लॉक मुख्यालय जयहरीखाल में मंगलवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया। जिसमें कुल 19 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रणवीर सजवाण ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। एसडीएम शालिनी मौर्य ने कहा कि प्रशासन जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों को लाभार्थियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में विभाग ने 10 लोगों की पेंशन व यूडीआईडी कार्ड संबंधी समस्याओं का समाधान किया। साथ ही लोगों को विभिन्न पेंशन एवं अनुदान योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग ने 08 किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग ने 16 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित की। पशुपालन विभाग ने 5, राजस्व विभाग ने व बाल विकास विभाग ने 10 लोगों की समस्याओं का समाधान किया। वन विभाग ने जंगलों में आग नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर बीडीओ रवि सैनी, जिला पंचायत सदस्य पूनम नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख सुरेंद्र सिंह, कनिष्ठ प्रमुख पूनम, एडीओ पंचायत अनूप भंडारी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मंजू पाल सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
.
63 ग्राम प्रधानों को दिलाई शपथ
जयहरीखाल। ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ब्लॉक प्रमुख ने 63 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सभी जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।