फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ravana smashed with an arrow of Lord Rama, burnt to death

भगवान राम के एक तीर से धराशायी हुआ रावण, धू-धूकर जल उठा

Tue, 08 Oct 2019 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ravana smashed with an arrow of Lord Rama, burnt to death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
कोटद्वार/कलालघाटी। मंगलवार को दशहरा पर्व के मौके पर ग्रास्टनगंज के मैदान में जैसे ही भगवान राम ने लंकापति रावण की नाभि पर तीर चलाया, वैसे ही रावण धराशायी हो गया। धराशायी होते ही रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम कोटद्वार के ग्रास्टनगंज स्थित दशहरा ग्राउंड में मालवीय उद्यान रामलीला कमेटी और आमपड़ाव की गढ़श्री रामलीला की ओर से दशहरा मेले में दो मंचों में रामलीला का मंचन किया गया। इसमें राम-रावण युद्ध में रावण के सभी महारथी मारे गए। अंत में राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध होता है। जब रावण नहीं मर पाया, तब विभीषण ने राम को रावण की नाभि में अमृत होने की बात बताई। राम ने एक तीर रावण की नाभि में मारा, जिससे रावण धराशायी हो गया। रावण की मृत्यु के बाद उसके 55 फीट और 45 फीट ऊंचे पुतलों को आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


श्री रामलीला कमेटी मालवीय उद्यान की रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत मौजूद रहे। इस मौके पर श्री कलामंच दिल्ली के कलाकारों ने रामलीला के अंतिम दिन शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर रामलीला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, हरीश बहरानी, विष्णु अग्रवाल, अनिल अग्रवाल बिट्ठल व प्रमोद रावत आदि मौजूद रहे। संचालन धर्मवीर गुसाईं ने किया। गढ़ श्री रामलीला कमेटी आमपड़ाव की रामलीला का संचालन कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश बलूनी और आशाराम ने किया।
उधर, भाबर के कलालघाटी में श्री ओमकारेश्वर रामलीला और दशहरा मेला कमेटी की ओर से हो रहे रामलीला मंचन के अंतिम दिन रावण वध के साथ ही 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन कर आतिशबाजी की गई। रामलीला मंचन में राम द्वारा रावण वध की लीला का मंचन हुआ। इस अवसर पर प्रमोद नैथानी, अशोक गौड़, सौरभ रावत, अनिल बलूनी, राजीव देवलियाल, पितृशरण जोशी, मदन सिंह, कीरत सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो
बुराई पर अच्छाई की हुई जीत, फूंका रावण का पुतला
भगवान राम ने किया रावण का वध, दशहरा मेले में उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
लैंसडौन। गांधी चौक में श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला के नौवें दिन कुंभकरण, अहिरावण व रावण वध का मंचन किया गया। बाद में श्रीराम द्वारा रावण के पुतले पर छोड़े गए तीर से निकली आग से बुराई का प्रतीक रावण का पुतला धू-धूकर आतिशबाजी के बीच जल उठा। इस बीच भारी भीड़ उमड़ी।
रामलीला मंचन में कुंभकरण श्रीराम के हाथों मारा जाता है। रावण के आदेश पर अहिरावण युद्ध में पहुंचता है। वह अपनी मायावी शक्ति से श्रीराम, लक्ष्मण को बंदी बनाकर पाताल लोक ले जाता है। रामभक्त हनुमान पाताल लोक में अहिरावण का वध करते हैं और राम लक्ष्मण को मुक्त कराते हैं। राम के हाथों अपने भाइयों के वध की सूचना से कुपित रावण स्वयं युद्धभूमि पहुंचता है। यहां राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध होता है। कई बाण लगने के बाद भी जब रावण नहीं मरता है तो विभीषण की मदद से राम रावण की नाभि में तीर मारते हैं और राम के हाथों रावण का अंत हो जाता है। इस मौके पर श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष डा. एसपी नैथानी, अजय अग्रवाल, मोहित गुप्ता, प्रताप सिंह नेगी व नरेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed