फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rampage for river training and channelization leases

रिवर ट्रेनिंग व चैनलाइजेशन के पट्टों के लिए मारामारी

Wed, 26 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Rampage for river training and channelization leases
राजस्व क्षेत्र में पड़ने वाली कोटद्वार भाबर की प्रमुख नदियों खोह और सुखरो में रिवर ट्रेनिंग और चैनलाइजेशन के पट्टे आवंटन के लिए जिला और तहसील प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। तहसील के इन पांच पट्टों को हासिल करने के लिए खनन कारोबारियों में मारामारी मची है। बृहस्पतिवार को इन पांच पट्टों के आवंटन के लिए प्रशासन की ओर से खुली नीलामी के लिए बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन

तहसील और जिला प्रशासन की ओर से सुखरो में एक और खोह नदी में चार कुल मिलाकर पांच स्थानों पर रिवर ट्रेनिंग और चैनलाइजेशन के लिए पट्टा आवंटन करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार को तहसील के सभागार में इसके लिए खुली नीलामी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। सर्वाधिक बोली लगाने वाले को ही इन नदियों में पट्टे आवंटित किए जाएंगे। कोटद्वार की इन दो नदियों में रिवर ट्रेनिंग और चैनलाइजेशन के पट्टे हासिल करने के लिए चार से पांच सौ लोगों ने दस्तावेज तैयार किए हैं। नीलामी में भाग लेने के लिए जिला खनन अधिकारी की ओर से अनापत्ति प्रमाणपत्र और एनओसी मांगी गई है। सूत्रों की मानें तो कोटद्वार, लैंसडौन और यमकेश्वर के लिए करीब आठ सौ लोगों ने खुली नीलामी में भाग लेने के लिए एनओसी हासिल की है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की ओर से खोह और सुखरो के अलावा इस बार ग्वालगढ़ गदेरे और सिगड्डी स्रोत नदी में भी एक-एक स्थल रिवर ट्रेनिंग के लिए चयनित किए गए थे, लेकिन ग्वालगढ़ और सिगड्डी स्रोत में आरबीएम ढुलान के लिए वाहनों की आवाजाही को रास्ता देने के लिए लैंसडौन वन प्रभाग की ओर से आपत्ति जता दी गई है। सिगड्डी स्रोत में वन विभाग की ओर से राजाजी नेशनल पार्क के बफर जोन से निकटता का भी हवाला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि रिवर ट्रेनिंग और चैनेलाइजेशन के नियमों और शर्तों में इस बार काफी बदलाव किए गए हैं। उपखनिज परिवहन में प्रयुक्त वाहन (डंपर, ट्रैक्टर-ट्राली) निर्धारित रूट से ही नदियों में आवाजाही कर सकेंगे। रिवर ट्रेनिंग और चैनेलाइजेशन के सर्वे में ही रूट भी निर्धारित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed