फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rajni Negi got the title of Ujjwala Queen

रजनी नेगी को मिला उज्जवला क्वीन का खिताब

Tue, 10 Aug 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Rajni Negi got the title of Ujjwala Queen
कोटद्वार में उज्जवला संस्था की ओर से आयोजित तीज महोत्सव में विजेताओं के साथ आयोजक। - फोटो : KOTDWAR
उज्जवला सामाजिक संस्था की ओर से हरियाली तीज का महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था से जुड़ी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समारोह में समा बांधा। विभिन्न कार्यक्रमों में शानदार प्रदर्शन करने पर रजनी नेगी को उज्जवला क्वीन का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम को पनियाली स्थित वन विभाग के अरण्य सभागार में आयोजित तीज महोत्सव का संस्था अध्यक्ष रश्मि सिंह ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सावन की हरियाली लिए हुए इस महीने में हरियाली तीज मनाई जाती है। इस अवसर पर संस्था से जुड़ी महिलाओं ने गढ़वाली लोक गीत, हिंदी फिल्मी गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। यशोदा चौहान और ज्योति नेगी ने हे दर्जी दीदा मीकु तू अंगड़ी बणे दे, मेरी घघरी पर चमकदार मगज लगे दे... गढ़वाली लोकगीत पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर सभी महिलाओं को झूमने पर मजबूर किया। श्रेया नेगी की योगमय प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी जबकि अनुराधा गुप्ता ने सावन के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल में समा बांधा। इस अवसर पर महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। महोत्सव के दौरान विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने पर निर्णायक आशा खर्कवाल, नेहा अग्रवाल और धनेश्वरी की ओर से दिए गए अंकों के आधार पर रजनी नेगी को उज्जवला क्वीन का खिताब दिया गया। स्वाति थपलियाल को द्वितीय और ज्योति नेगी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। संस्था अध्यक्ष रश्मि सिंह ने तीनों विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुनीता देवी, शशि केष्टवाल, अनीता उपाध्याय, कुसुम भट्ट, मीनू डोबरियाल, कुसुम नेगी और पूजा देवी समेत संस्था के कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रेनू कोटनाला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed