{"_id":"69ee01a5730544d8b002c911","slug":"raised-awareness-during-induction-program-distributed-books-at-book-fair-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123269-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: इंडक्शन प्रोग्राम में किया जागरूक, पुस्तक मेले में बांटी पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: इंडक्शन प्रोग्राम में किया जागरूक, पुस्तक मेले में बांटी पुस्तकें
Sun, 26 Apr 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 26 Apr 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय इंडक्शन प्रोग्राम और पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित की गईं।
शनिवार को महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र की समन्वयक प्रो. राखी डिमरी ने विश्वविद्यालय के नियमों और अकादमिक कैलेंडर की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करने की प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, काउंसलिंग सत्रों का महत्व और प्रवेश प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बारे में बताया।
विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम से संबंधित आवश्यक पुस्तकें वितरित की गईं। छात्रों ने इस पहल की सराहना की। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी की अध्यक्षता एवं सहायक समन्वयक डॉ. कपिल थपलियाल के संचालन में कार्यक्रम में छात्रों के प्रश्नों के उत्तर देने के साथ ही उनकी शंकाओं का निराकरण किया गया। इस मौके पर डॉ. संदीप किमोठी, डॉ. अनुपम कोठारी उपस्थित रहे। उमेश खुगशाल, संदीप चौहान, कुलदीप रावत, कमलेश कुमार का सहयोग रहा। संवाद