फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rain becoming disaster

आफत बनकर बरसी बारिश

Thu, 09 Jun 2016 10:10 PM IST
सतपुली/लैंसडौन।
सतपुली/लैंसडौन। Updated Thu, 09 Jun 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दिन में तेज आंधी के साथ हुई भीषण बारिश लोगों के लिए आफत बनकर बरसी। पर्वतीय क्षेत्रों में गदेरे उफान पर आ गए, भूस्खलन के चलते मलबा और पानी दुकानों में घुस गया। वहीं तेज तूफान से पेड़ आवासीय भवन के ऊपर जा गिरा। लोगों ने किसी प्रकार जान बचाई।
विज्ञापन


सतपुली की नयारघाटी में बृहस्पतिवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश राहत के साथ आफत भी लेकर आई। एक घंटे से अधिक समय तक हुयी मूसलाधार बारिश से जहां एक ओर ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर बारिश का पानी कई दुकानों में घुसकर व्यापारियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। वहीं गदेरा एक बार फिर उफान पर आ गया। जिसमें पानी के  साथ भारी मात्रा में आए मलबे से सतपुली-देवप्रयाग मार्ग यातायात के लिए एक घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। बारिश थमने पर पीडब्लूडी के श्रमिकों ने मलबे में लीक बनाकर यातायात को सुचारू किया। इस दौरान वहां दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। वहीं, दोपहर दो बजे के आसपास कसबे में आंधी के साथ हुयी मूसलाधार बारिश से नालियां कई जगहों पर चोक हो गयी। जिसके कारण पानी सड़कों पर बहने लगा।
विज्ञापन


लैंसडौन में दुकानों के होर्डिंग्स गिर गए। एक मकान पर विशालकाय पेड़ गिरने से अफरा तफरी मच गई। लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार की रेंज लैंसडौन के कार्यालय से जुड़े भवन पर पॉपुलर का पेड़ गिर पड़ा। बगल के रेंज कार्यालय में इस दौरान रेंज अधिकारी जेपीएस रावत भी अपने सहयोगियों के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed