{"_id":"5808fc094f1c1b722b703161","slug":"railway-bridge-construction-may-soon-sukro-surendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखरो रेलवे पुल का जल्द कराएं निर्माण: सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखरो रेलवे पुल का जल्द कराएं निर्माण: सुरेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने नजीबाबाद-कोटद्वार के मध्य सुखरो नदी पर क्षतिग्रस्त रेलवे पुल का जल्द निर्माण करवाने की मांग रेल मंत्री सुरेश प्रभु से की है। कहा कि तीन महीने से गढ़वाल के रेल यात्री परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन रेलवे को उनकी दिक्कतें नजर नहीं आ रही हैं। उन्होंने रेल मंत्री से रेलवे पुल के पिलरों के क्षतिग्रस्त होने के मामले की जांच कराने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने रेल मंत्री को लिखा कि जुुलाई माह में हुई बारिश के कारण सुखरो नदी का जलस्तर बढ़ गया था, जिससे रेलवे पुल का एक पिलर टूट गया था, तब से कोटद्वार-नजीबाबाद रेल सेवा बाधित है। गढ़वाल के हर घर से एक सैनिक देश सेवा में लगा है।
विज्ञापन
सैनिकों की आवाजाही ज्यादातर रेल सेवाओं से ही होती है, लेकिन इन दिनों कोटद्वार तक रेल न आने से उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि एक ओर केंद्रीय नेता सैनिकों के सम्मान में बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ देश की रक्षा में तैनात गढ़वाल क्षेत्रों में आने-जाने वाले सैनिकों की सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
कहा कि रेलवे देश का सबसे बड़ा विभाग होने से उनके पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है, जब तक पुल का निर्माण कराया जाता है, तब तक रेलवे कोटद्वार तक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी कर सकता है, लेकिन केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय गढ़वाल की जनता की अनदेखी कर रहा है।