{"_id":"57d2e76b4f1c1bce76317b1a","slug":"quick-fix-flawed-voter-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची की गड़बड़ियां शीघ्र दूर करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची की गड़बड़ियां शीघ्र दूर करें
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने सभी उप निर्वाचन अधिकारियों व उप जिलाधिकारियों को निर्वाचन नामावली सूची को त्रुटि रहित बनाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पौड़ी जिले के लिंगानुपात के अनुसार महिलाओं की निर्वाचन सूची में नाम पचास फीसदी ही दर्ज हुआ है। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को शीघ्र ही छूटी गई महिलाओं के नामों को निर्वाचन नामावली में दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जोनलवार सभी जोनल स्टेशनों के गूगल मैप तैयार किए जाने हैं। इसके लिए सभी उपनिर्वाचन अधिकारी अपने-अपने बूथों के कैट मैप व की मैप बनाकर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करेंगे।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2017 में पौड़ी विधानसभा के कुल 879 मतदेय स्थलों में 5642 से अधिक राज्य सरकार के व 350 से अधिक केंद्र सरकार कर्मचारी तैनात होंगे, जबकि 21 जोनल मजिस्ट्रेट, 89 सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत पुलिस व प्रशासन के दो सौ से अधिक वाहनों की व्यवस्था की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों को समाप्त कर दिया है। उनकी जगह आघात योग्य मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदान से संबंधित सभी कार्य ऑन लाइन होंगे। इन दिनों कर्मचारी गूगल मैप की मदद से सभी मतदेय स्थलों की जानकारियां ऑनलाइन करने में जुटे हैं।